सीआरपीएफ न्यूज
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी श्री कमलेश सिंह का प्रमोशन उप महानिरीक्षक पद पर हुआ है। ये फिलहाल नोएडा में तैनात हैं।
सीआरपीएफ के डीजी श्री जी पी सिंह द्वारा रैंक सेरेमनी में उनको पदोन्नति दी गई। श्री सिंह रायबरेली के रहने वाले हैं। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि हासिल की है। इनका चयन 1996 में सीधे तौर पर राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ। अब तक के अपने सेवाकाल में ये एसपीजी और कोबरा जैसी कंपनियों में रह चुके हैं।
इंडियन पालिटिक्स डेस्क।