सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान-3′ अभियान को याद करते हुए देश के वैज्ञानिकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह मिशन ‘नए भारत’ के असीम सामर्थ्य का प्रतीक है। दरअसल आज ही के दिन चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग हुई थी।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “ आज ही के दिन वर्ष 2023 में हमारे महान वैज्ञानिकों ने भारत के गौरव ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराकर वैश्विक अंतरिक्ष इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी थी। यह मिशन ‘नए भारत’ के असीम सामर्थ्य का प्रतीक है।”
सीएम योगी ने लिखा है कि, “ राष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के सम्मान में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, जो हमें भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा पर गर्व का अनुभव कराता है।”
उन्होंने कहा है कि, “ आज ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर उन महान भारतीय वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिनकी साधना, अनथक परिश्रम और अद्भुत प्रतिभा ने ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित किया है।सभी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।”
इंडियन पालिटिक्स न्यूज।